बॉलीवुड

Raj Kundra पोर्नोग्राफी केस पर बनेगी मूवी, शिल्पा शेट्टी के पति की इमेज सुधारने की होगी कोशिश?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 20, 2023, 01:59 PM IST

Movie on Raj Kundra Pornography case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा सेट्टी के पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में काफी बेइज्जति का सामना करना पड़ा है। इसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि इस पूरे मामले पर एक फिल्म बनने वाली है, जिसमें खुद राज कुंद्रा ही लीड रोल निभाते दिखेंगे।

Image

Raj Kundra Pornography Case

Raj Kundra Pornography case: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) बीते कई सालों से चर्चा में बने हुए हैं। साल 2021 में पोर्नोग्राफी केस में उन्हें जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि शिल्पा शेट्टी समेत पूरे परिवार की इससे काफी ज्यादा बदनामी हुई थी। अभी तक इस केस के चलते राज कुंद्रा और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। अब खबर सामने आ रही है कि राज कुंद्रा के पोर्नोग्राफी केस पर फिल्म बनने वाली है, इससे भी ज्यादा एक्साइट करने वाली बात यह है कि इस फिल्म में राज कुंद्रा ही लीड रोल में नजर आने वाले हैं। इस सूचना की कोई आधिकारिक अपडेट फिलहाल हमारे पास नहीं है। राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार किया गया था। अब इस केस को दो साल पूरे हो गए हैं। अगर इस फिल्म में राज कुंद्रा लीड रोल में नजर आते हैं तो ये उनका एक्टिंग डेब्यू भी साबित होने वाला है।

क्या राज कुंद्रा की इमेज सुधारेगी फिल्म?

इस बीच सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। इस यूजर ने लिखा, 'सब लोगों को पता है कि यह फिल्म भी राज कुंद्रा की इमेज साफ करने के लिए बनाई जा रही है।' फिल्म की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई हैं। हालांकि ये खबर फैंस के लिए काफी हैरान कर देने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article