Mamta Kulkarni React on Ranaji 2.0: बॉलीवुड की फिल्मों में अक्सर पुराने गाने को रीक्रिएट करते हुए देखा गया है। ऐसे में इन गानों की तुलना अक्सर लोग पुराने वर्जन से करने लगते हैं। हाल ही में 1995 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'करण अर्जुन' का सुपरहिट गाना 'मुझको राणा जी माफ करना' का नया वर्जन आया है। इसमें महिरा शर्मा हैं। इस गाने का नाम 'राणाजी 2.0' रखा गया। नए गाने ने पुराने गाने को फिर से चर्चा में ला दिया है। 'राणाजी 2.0' के रिलीज होते ही अब लोगों ने माहिरा शर्मा को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। ओल्ड वर्जन में ममता कुलकर्णी नजर आई थीं। ऐसे में माहिरा शर्मा के 'राणाजी 2.0' ओअर ममता कुलकर्णी ने अपना रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' के ट्रेलर ने जीता Alia Bhatt का दिल, रणबीर कपूर की तारीफ में कही ये बात)
राणाजी के नए वर्जन पर ट्रोल हुईं माहिरा शर्मा पर ममता कुलकर्णी ने दिया रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)
'राणाजी 2.0' को लेकर ममता कुलकर्णी ने कही ये बात
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए ममता कुलकर्णी ने माहिरा शर्मा के वर्जन पर राय रखते हुए कहा कि एक्ट्रेस ने अच्छा काम किया है लेकिन दोनों गानों की प्रेजेंटेशन में बहुत फर्क है। उन्होंने समझाया कि ओरिजिनल गाने में ट्रेडिशनल फील था, घाघरा-चोली के कपड़े और भारतीय डांस स्टेप्स थे। नया वर्जन ज्यादा मॉडर्न और वेस्टर्न स्टाइल में है। ममता ने कहा, 'उन्होंने अच्छा काम किया है। बात ये है कि आप वो गाना देख रहे हो जो पहले घाघरा-चोली और इंडियन डांस मूव्स में था। यह गाना वेस्टर्न फॉर्मेट और वेस्टर्न आउटफिट में बना है। इसलिए ये अलग लगता है। पुराना गाना लोगों के दिमाग में बसा हुआ है, इसलिए लोगों की एकदम वही याद आता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Spider-Man Brand New Day Box Office: पहले दिन बंपर ओपनिंग लेगी टॉम हॉलैंड की फिल्म, इतनी होगी कमाई)
'राणाजी 2.0' में माहिरा शर्मा का बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। यह गाना कई लोगों को पसंद आया है तो कईयों ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया है। लोगों का यह भी कहना है कि मेकर्स इस तरह के सुपरहिट गानों को रीक्रिएट करने की अनुमानित कैसे दे देते हैं। वैसे आपको गाने का नया वर्जन कैसा लगा? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
