Mallika Rajput Death: कंगना रनौत की को-स्टार मल्लिका राजपूत ने किया सुसाइड, परिवार का हुआ रो-रोकर बुरा हाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 13, 2024, 07:13 PM IST

Mallika Rajput Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत का निधन हो गया है। कंगना रनौत की फिल्म रिवॉल्वर रानी में मल्लिका नजर आ चुकी हैं। पुलिस ने मल्लिका का शव बरामद कर लिया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक्ट्रेस के करीबियों पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Mallika Rajput Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका राजपूत का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली है, जिसके बाद यह खबर अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म रिवॉल्वर रानी में मल्लिका नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उनके सपोर्टिंग रोल को काफी पसंद किया गया था। फैंस आज भी मल्लिका को उस रोल के लिए पहचानते हैं। हालांकि अब मल्लिका राजपूत इस दुनिया में नहीं रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी जान ले ली है। पुलिस ने मल्लिका का शव बरामद कर लिया है और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक्ट्रेस के करीबियों पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

End of Feed