Malaika Arora's Father's Suicide: फैमिली और डॉक्टर्स से पुलिस ने शुरू की पूछताछ, पढ़े ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

Malaika Arora's Father's Suicide: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की मौत आत्महत्या से होने के बाद इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने फैमिली मेंबर्स और दोनों बेटियों से अनिल मेहता की आत्महत्या मामले में बयान रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया है।

Malaika Arora's Father's Suicide: बॉलीवुड इंडस्ट्री से 11 सितंबर के दिन बेहद ही दुख भरी खबर सामने आई। इस दिन एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पिता अनिल कुलदीप मेहता ने बांद्रा स्थित अपने घर की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। 12 सितंबर के दिन अनिल मेहता का अंतिम संस्कार किया गया। अनिल मेहता को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स पहुंचे थे। इस घटना के बाद जूम टीवी से जुड़े सूत्र को अरोड़ा फैमिली ने अनिल मेहता की मौत को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया। सूत्र ने बताया कि मुंबई पुलिस इस समय मेहता फैमिली और उनकी बेटियों मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा और एक्स-वाइफ जॉयस पोल्य्कार्प की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर रही है।

Anil Mehta and Malaik Arora

सूत्र ने हमें जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि अनिल मेहता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। इस मामले की जांच जारी है। फैमिली मेंबर्स के बयान पुलिस रिकॉर्ड कर रही है और उन्हें ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं मिला है। डॉक्टर अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अनिल मेहता डिप्रेशन में तो नहीं थे।

End of Feed