बॉलीवुड

दुख की घड़ी में मलाइका अरोड़ा पर कैमरा तानने पर भड़के अर्जुन कपूर, वीडियो हुआ वायरल

Arjun kapoor and Malaika Arora Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइरा अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का हाल ही में निधन हुआ है। इस मुश्किल समय में सभी लोग मलाइका के साथ खड़े है। इस बीच मलाइका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन कपूर उन्हें प्रोटेक्ट करते नजर आ रहे हैं।

Image

MixCollage-13-Sep-2024-02-59-PM-9126

Arjun Kapoor Protecting Nature: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता की हाल ही में मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका के पिता अनिल मेहता ने 7 वीं मंजिल से छलांग लगाकार अपनी जान दे दी है। अभी पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि क्यों अनिल मेहता ने आत्महत्या कर ली। बता दें कि बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार्स इस मुश्किल घड़ी में मलाइका से मिल रहे हैं। इस बीच सलमान खान ने भी मलाइका से मुलाकात की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अर्जुन कपूर, मलाइका को प्रोेटेक्ट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान अर्जुन ने पैपराजी पर अपना गुस्सा भी निकाला है।

पैपराजी पर भड़के अर्जुन कपूर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका अरोड़ा, अमृत अरोड़ा अपने कार की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे है। इस दौरान अर्जुन कपूर भी इन दोनों के साथ नजर आए। तभी अर्जुन वहां मौजूद पैपराजी को पीछे हटने को कहते है। इस दौरान का वीडियो इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ये खबर सामने आई थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया। हालांकि इसके बाद भी अर्जुन एक अच्छे दोस्त की तरह मलाइका का ख्याल रख रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:

सलमान खान ने दिखाया बड़ा दिल

बताते चलें कि बीती रात सलमान खान ने कुछ ऐसा कर दिया कि जिससे सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, सलमान खान, मलाइका अरोड़ा से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर अबतक छाया हुआ है। बता दें कि पुरानी बातों को भुलकर सलमान खान ने बड़ा दिल दिखाया है। इसलिए लोग उनकी वाहवाही कर रहे हैं। मालूम हो कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article