Malaika Arora ने अबू धाबी में बदला अवतार, हिजाब पहन पहुंचीं मस्जिद; बोलीं- कुछ जगह महसूस होती हैं...

Malaika Arora Visits Sheikh Al Zayed Mosque: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हाल ही में अबू धाबी की शेख अल जायद मस्जिद पहुंचीं। इस दौरान एक्ट्रेस हिजाब में नजर आईं।

Malaika Arora Visits Sheikh Al Zayed Mosque: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। मलाइका अरोड़ा को उनके बेबाक अवतार के लिए खूब जाना जाता है। एक्ट्रेस इन दिनों अबू धाबी में छुट्टियां मना रही हैं। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने अबू धाबी से जुड़ा अपना एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अबू धाबी की शेख अल-जायद मस्जिद में नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने हिजाब पहना हुआ था। उनका वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: SHOCKING: 11 अक्टूबर को होना था Tiger Shroff पर हमला...? इस कारण लौट गए थे शूटर्स

Malaika Arora हिजाब पहन पहुंचीं मस्जिद (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ ही देर पहले वीडियो शेयर किया, लेकिन अबू धाबी का उनका ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान ब्लैक हिजाब पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगीं। मलाइका अरोड़ा ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "कुछ जगह आप में ठहराव लाती हैं और कुछ जगह आपको महसूस होती हैं। इस जगह में वो दोनों ही काम हुए।" मलाइका अरोड़ा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "वाह! खूबसूरत।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्होंने उस जगह का सम्मान किया और रील के लिए म्यूजिक का इस्तेमाल नहीं किया। ये तारीफ के लायक है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "खुश रहो और आबाद रहो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Udta Teer: CBFC ने हटाया भारतीय नक्शे से खून के धब्बे वाला शॉट

    End of Feed