SCOOP: Malaika Arora ने बताई Arjun Kapoor संग हुए ब्रेकअप की सच्चाई, बोली 'मैं जिंदगी के ऐसे मोड़ पर खड़ी...'

Malaika on her break up with Arjun Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच ब्रेकअप की खबरें कुछ दिनों पहले मीडिया में वायरल हुई थीं। अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें पब्लिक में शेयर नहीं करना चाहती हैं।

Malaika on her break up with Arjun Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने बीती 23 तारीख को अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट किया और इस बात पर पक्की मुहर लगा दी कि दोनों के रिश्ते में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है, जिस कारण अर्जुन कपूर का ये पोस्ट लोगों के लिए मायने रखता है। बर्थडे के मौके पर अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने मीडिया से बात की और ब्रेकअप की खबरों पर जुबान खोली। मलाइका अरोड़ा ने अपने और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ पब्लिकली शेयर नहीं करना चाहती हैं।

Arjun Malaika

Arjun Malaika

अदाकारा मलाइका अरोड़ा के अनुसार, 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ पब्लिकली शेयर नहीं करना चाहती हूं। मैं जब खुद से चीजें शेयर करना चाहूंगी तभी मीडिया में आकर कोई बयान दूंगी। मैं किसी को कुछ भी क्लियर नहीं करना चाहती हूं क्योंकि मुझे जो कुछ भी कहना है वो पहले ही कहा जा चुका है।'

End of Feed