बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को हीट स्ट्रोक की वजह से अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्ट्रेस अब बिल्कुल ठीक हैं। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। एक्टर से अस्पताल में मिलने के लिए जूही चावला अपने पति के साथ पहुंची थीं। अब शाहरुख खान की हेल्थ पर मलाका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं दुआ करती हूं जल्द से जल्द ठीक हो जाए। इसी के साथ एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की है कि इस समय अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
Malaika Arora- Shah Rukh Khan (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- Deepika Padukone ने पहली बार फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, प्रेग्नेंसी ग्लो देख फैंस बोले-नजर ना लगे
मलाइका ने दी हीट स्ट्रोक से बचने के लिए ये टिप्स
एक्ट्रेस ने कहा, इसलिए मैं कहती हूं कि पर्यावरण को बचाएं। गर्मी के सीजन में जितना हो सके पानी पिएं। खुद को हाइड्रेट रखने वाली चीजें खाएं। सनस्क्रीन लगाएं। सूती कपड़े पहनें। अगर ज्यादा धूप है तो छाता लेकर निकलें। अगर हम इतना भी कर लें तो खुद को हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचा सकते हैं। हम हीट स्ट्रोक से बचने के लिए इससे ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं। हम इस तरह से सुरक्षित रह सकते हैं।
22 मई को डिहाइड्रेशन की वजह से शाहरुख खान को केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।एक्टर अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे थे। किंग खान मैच देखने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। एक्टर को 23 मई को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एक्टर मुंबई पहुंच चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग खान अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए फिनाले मैच में भी नजर आएंगे। एक्टर की टीम केकेआर ने फिनाले में अपनी जगह बना ली है।
