मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के ब्रेकअप की खबरें लगातार चर्चा में है। कपल ने अभी तक इस मामले में चुप्पी साध रखी है। ब्रेकअप के खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा नजर आईं। एक्टेस ने इशारों- इशारों में ब्रेकअप की खबर को कंफर्म कर दिया है। ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं। एक्ट्रेस का वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस लेट्स फॉल अपार्ट टूगेदर वाली हुडी पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस दौरान पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया। एक्ट्रेस के वायरल वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या मलाइका ने ब्रेकअप को किया कंफर्म
कपल की चुप्पी फैंस को परेशान कर रही है। हाल ही में अर्जुन कपूर का नाम कुशा कपिला के साथ जोड़ा गया था। कुशा ने इस खबर को अफवाह बताया।सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लिखा, जब भी मैं अपने बारे में इस तरह की खबरें पढ़ती हूं तो मुझे लगता है मेरी मम्मी न पढ़ लें ये सब। उनकी सोशल लाइफ हिट न हो। लेकिन मुझे हैरानी है कि इस खबर पर अर्जुन कपूर क्यों चुप है। वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत वोकल है। उनकी चुप्पी फैंस को परेशान कर रही हैं।
अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले ही अपने वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थी। एक्टर वेकेशन पर अकेले नजर आए थे। इसके बाद से फैंस अंदाजा लगाने लगे थे कि दोनों अलग हो गए हैं। वहीं, इंडस्ट्री के लोगों का कहना है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। दोनों जल्द साथ नजर आएंगे।
