Malaika Arora Pics: बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और फैशन आइकन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका ने हाल ही में अपनी नई फोटोज शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। इन तस्वीरों में उनका ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश लुक और दमदार कॉन्फिडेंस फैंस का दिल जीत रहा है। 50 की उम्र पार करने के बावजूद मलाइका अपनी फिटनेस और खूबसूरती से नई एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। आइए देखते हैं मलाइका अरोड़ा की ये शानदार तस्वीरें। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी, दिल खोलकर दी दुआ)
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की तस्वीरें (pic credit-instagram)
मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा जलवा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने अपने वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन फोटोज के साथ मलाइका ने लिखा, "ग्रीस की गर्मियों की खूबसूरत झलक, मेरे स्टाइल के साथ।' तस्वीरों में मलाइका का स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। उन्होंने अपने वेकेशन लुक से एक बार फिर फैशन गोल्स दिए हैं। एक तस्वीर में मलाइका गहरे वाइन कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में मलाइका सुपर से ऊपर लग रही है। एक दूसरी तस्वीर में मलाइका बीच लुक में नजर आईं। उनका ये अंदाज देखकर फैंस क्लीन बोल्ड हो गए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने अपनी पोस्ट में ग्रीस के खूबसूरत सनसेट, समुद्र किनारे के नजारे और पुराने पत्थरों से बनी इमारतों की झलक भी दिखाई है। इन तस्वीरों ने उनके वेकेशन को और भी खास बना दिया है। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है।
