Arjun Kapoor संग ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'कई चीजें बिना प्लान के हो जाती हैं..'

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ही स्टार्स ने अभी तक कई क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए हैं। अब मलाइका का एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Arjun Kapoor and Malaika Arora Break Up: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने खुलकर मलायका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की है। सोशल मीडिया पर दोनों ही स्टार्स क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे हैं। इन पोस्ट में मलाइका अपनी लाइफ और प्यार को लेकर बात करते दिख रहे हैं। मलाइका की लेटेस्ट पोस्ट में वह लाइफ को लेकर अपने पॉजिटिव पाइंट ऑफ व्यूह के बारे में बात की है। मलाइका अरोड़ा ने कहा कि जिंदगी में कई चीजें बिना प्लान के ही हो जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस के हिसाब से वह चीजें काफी स्पेशल और प्यारी होती हैं। यह भी पढ़ें- Lady Singham: रोहित शेट्टी ने कन्फर्म की अपनी अगली कॉप्स यूनिवर्स मूवी, सिंघम अगेन के बाद दीपिका पर चलाएंगे दाव

Arjun Kapoor संग ब्रेकअप के बाद Malaika Arora ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- 'कई चीजें बिना प्लान के हो जाती हैं..'

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका ने एक कोट शेयर करते हुए लिखा, 'बहुत ज्यादा प्लानिंग मत करो। अपनी लाइफ के लिए आप कई प्लान बनाते हैं। हमेशा याद रखें कि आपके जीवन के कुछ सबसे खूबसूरत पल सच में बिना प्लानिंग के ही होते हैं।' अपनी पर्सनल लाइफ में हुई कुछ दुखद घटनाओं को नजरअंदाज करते हुए मलाइक खुशी के साथ अपनी लाइफ में मूव ऑन करने की सोच रही हैं।

End of Feed