Malaika Arora-Arjun Kapoor's relationship: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Malaika Arora-Arjun Kapoor) बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। इस कपल की लव-स्टोरी किसी कहानी से कम नहीं है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बीच हुए तलाक की वजह अर्जुन कपूर थे। अरबाज से तलाक लेते ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की डेटिंग की अफवाह उड़ने लगी थीं। तलाक लेने के कुछ महीनों के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अलग हो रहे हैं। उनके रिश्ते में खटास आने की अटकलें चल रही थीं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई थीं उनके मुताबिक ये अफवाहें नहीं थीं बल्कि दोनों ने कुछ समय के लिए ब्रेक लिया था।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते में खटास आने के बाद भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप को थोड़ा समय देकर अच्छा किया था। अर्जुन कपूर ने अपनी मां के निधन के बाद कठिन समय देखा है और इस समय मलाइका उनका सपोर्ट सिस्टम थीं। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा के अतीत को स्वीकार किया है। अर्जुन कपूर की मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। सोशल मीडिया पर भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को उनके रिश्ते की वजह से कई बार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है लेकिन दोनों एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे हैं।
कुछ महीनों पहले मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को ब्रेक दिया था। दोनों के बीच कई इशू सामने आ रहे हैं और इन्होने अलग होने का मन बना लिया था। कयास लगाए गए कि अर्जुन और मलाइका अपने रिश्ते की नेक्स्ट लेवल की ओर लेकर जाना चाहते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी करने के लिए तैयार थे लेकिन इनमें से कमिटमेंट देने को तैयार नहीं है। हालांकि अभी दोनों साथ हैं।
