Malaika Arora-Arjun Kapoor Break Up Rumors Rise: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हालांकि कई बार अपने रिलेशनशिप के कारण वे ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर खबर आ रही है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अटकलें एक्टर की लेटेस्ट पोस्ट के बाद लगनी शुरू हुईं।
दरअसल, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से सोलो ट्रिप की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह अकेले एंजॉय करते नजर आए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, "जिंदगी छोटी है, लेकिन अपना वीकेंड लंबा बनाओ।" अर्जुन कपूर की इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों ने उनके और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। एक यूजर ने अर्जुन कपूर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "अब ये मत कहना कि तुम और मलाइका अरोड़ा अलग हो चुके हो।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "ये सही वक्त है, मलाइका से दूर रहो।"
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के ब्रेकअप की अटकलें यहीं नहीं थमीं। एक यूजर ने लिखा, "अर्जुन सोलो ट्रिप पर गए हैं और मलाइका मुंबई में शूटिंग कर रही हैं। शायद वाकई में दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रहीं।" इन सबसे इतर हैरत की बात तो यह है कि मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन कपूर की पोस्ट पर रिएक्शन नहीं दिया, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिल गई।
मलाइका-अर्जुन से जुड़े सूत्रों ने बताया सच
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से जुड़े सूत्रों ने भी मामले पर रिएक्शन दिया है। उनका कहना है कि ब्रेकअप की बातें पूरी तरह से अफवाह हैं। यहां तक कि खुद मलाइका और अर्जुन भी इन अफवाहों को देखकर हंसते हैं।
