खान परिवार का एक और सदस्य बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के साहबजादे अरहान खान ने फिल्मों में कदम रखने का फैसला लिया है और इसलिए उन्होंने एक एक्शन मूवी का चुनाव किया है। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार अरहान खान जल्द ही एक एक्शन एंटरटेनर से फिल्मों में कदम रखेंगे। अरहान खान की फिल्म कब से शुरू होगी और इसे कौन डायरेक्ट करेगा, अभी इसका फैसला नहीं किया गया है लेकिन खान परिवार ने अरहान को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बना लिया है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mirzapur की एडवांस बुकिंग हुई उम्मीदों से बेहतर, ओपनिंग-डे पर 30 करोड़ पार पहुंचेगी कमाई
Arhaan Khan रखेंगे फिल्मों में कदम
टाइम्स नाउ को खान परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया है कि अरहान खान की डेब्यू फिल्म की स्क्रिप्टिंग का काम शुरू हो चुका है और इसे हीरो डायरेक्टर अनिरुद्ध अय्यर बना सकते हैं। अनिरुद्ध अय्यर ने फिल्म हीरो को बनाया था, जिससे सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अनिरुद्ध खान परिवार के भी करीबी हैं, जिस कारण उनका नाम लगातार सामने आ रहा है। Times Now NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Mirzapur 1st Review: गैंगस्टर वाइब बढ़ाएगी दिलों की धड़कन
कुछ समय पहले अरबाज खान ने अपने बेटे अरहान खान के डेब्यू के बारे में बात करते हुए कहा था, "देखिए स्क्रिप्ट मेरे पास से आती है या फिर कोई और इसे लिखता है मुझे नहीं पता है। हां, इंडस्ट्री में कई लोगों की निगाहें अरहान खान पर हैं क्योंकि वो बड़ा हो चुका है। कई इंडस्ट्रीवाले उसके साथ फिल्म बनाना चाहते हैं क्योंकि वो उसमें क्षमता देखते हैं। अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि वो किस मूवी से बॉलीवुड में कदम रखेगा।"
बता दें अरहान खान से पहले भी खान परिवार के कई बच्चे बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं लेकिन कोई भी सफलता पाने में सफल नहीं रहा है। सलमान खान जैसा मेगा सुपरस्टार देने वाला परिवार बॉलीवुड को अगला स्टार कब देगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन आप अरहान खान में एक स्टार देखते हैं या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
