Arhaan Khan के पॉडकास्ट लॉन्च में मलाइका अरोड़ा, अरबाज खान और शूरा खान एक साथ आए नजर, लोग बोले- 'ये कैसे हो गया..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 30, 2024, 04:09 PM IST

Malaika Arora, Arbaaz Khan, Shura Khan at Arhaan Khan Podcast Launch: सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने अपना खुद का पॉडकास्ट शो लॉन्च कर दिया है, इस लॉन्च इवेंट में काफी कुछ नया देखने को मिला है, एक तरफ अरहान के पिता अरबाज खान और मां मलाइका अरोड़ा लॉन्च इवेंट में पहुंचे हैं वहीं शूरा खान भी नजर आ रही हैं।

Malaika Arora, Arbaaz Khan, Shura Khan at Arhaan Khan Podcast Launch: सलमान खान के भतीजे अरहान खान ने अपना खुद का पॉडकास्ट शो लॉन्च कर दिया है, इस लॉन्च इवेंट में काफी कुछ नया देखने को मिला है, एक तरफ अरहान के पिता अरबाज खान और मां मलाइका अरोड़ा लॉन्च इवेंट में पहुंचे हैं वहीं शूरा खान भी नजर आ रही हैं। कुछ समय पहले ही अरबाज खान ने शूरा के साथ दूसरी शादी की है। वहीं मलाइका अरोड़ा उनकी एक्स वाइफ हैं। अभी तक शूरा, अरबाज और मलाइका इससे पहले एक साथ नजर नहीं आए थे। हालांकि अरहान खान के पॉडकास्ट लॉन्च इवेंट के लिए तीनों का इस तरह साथ में देखना लोगों के लिए काफी अजीब एक्सपीरियंस है। इन तस्वीरों को देख लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर शूरा, मलाइका और अरबाज की ये तस्वीरे चर्चा का केंद्र बन गई हैं। आइए इनपर एक नजर डालते हैं।

End of Feed