Malaika Arora-Arjun Kapoor : बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल में से के मलाइका अरोड़ा( Malaika Arora) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की लव लाइफ को लेकर काफी रूमर्स फैले हुए थे। ये बात इतनी ज्यादा फैल गई थी कि स्टार्स को खुद इन बातों पर बयान देना पड़ा। स्टार्स ने चुप्पी तोड़ते हुए बता दिया था कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है लेकिन उनके फैंस शायद अभी भी ये मानने के लिए तैयार नहीं थे कि इनके बीच सब कुछ सही चल रहा है। अब अपने चाहने वालों को क्लीयर करते हुए मलाइका-अर्जुन ने बता दिया है कि हम अभी भी एक दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं।
आज दोपहर रविवार को मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ मुंबई स्थित बांद्रा में एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट हुए। दोनों एक दूसरे की बाहों में बाहें डाले नजर आए जिससे यह साफ हो गया है कि कपल अभी भी एक दूसरे के साथ हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मलाइका ने सफेद रंग की मिनी ड्रेस पहनी है तो वहीं अर्जुन ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक जींस में बेहद स्मार्ट लग रहे हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा की अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर के साथ नजदीकियां बढ़ी थी। दोनों लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फैंस को भी इनकी जोड़ी खूब पसंद आती है।
