बॉलीवुड

Maheep Kapoor ने पति Sanjay Kapoor के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं-'हर कोई परफेक्ट नहीं...'

संजय कपूर की पत्नी माहीप कुमार ने सीरीज फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में खुलासा किया था कि एक्टर ने उन्हें चीट किया था। अब माहीप ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों संजय को माफ कर उनके साथ दोबारा रहने का फैसला किया था।

Image

Sanjay and Maheep Kapoor (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बॉलीवुड वाइव्स' के साथ डेब्यू किया था। एक्ट्रेस के काम को लोगों ने खूब पसंद किया था। महीप ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने संजय के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को याद करते हुए कहा कि मैं नहीं चाहती कि मेरी बेटी के साथ ऐसा हुआ। संजय की बेटी शनाया जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। महीप ने कहा, मुझे लगता है लोग बॉक्स से निकलकर दूसरों के बारे में सोचना ही नहीं चाहते हैं। हर कोई परफेक्ट नहीं होता है। लोग कुछ ना कुछ गलतियां करते ही हैं तो ठीक है।

एक्ट्रेस से आगे पूछा गया कि आप या संजय कौन ज्यादा बच्चों के लिए स्ट्रिक्ट है। एक्ट्रेस ने कहा कि संजय ज्यादा स्ट्रिक्ट हैं। उनके अपने पास्ट एक्सपीरियस है क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं को डेट किया है। उन्हें अपनी गलती का ऐहसास हो गया है। संजय इसलिए अपनी बेटी को लेकर ज्यादा परेशान हो जाते हैं। वह अपनी बेटी को लेकर बहुत क्रेजी हो जाते हैं। हालांकि बेटे के मामले वो ठीक रहते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मुझे लगता है ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने जो किया वो नहीं चाहते कि कोई उनकी बेटी के साथ करें।

बेटी की वजह से संजय को माफ कर देती हैं महीप

'फैबुलस लाइफ ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' में दिखाया जाता है कि महीप अपने छोटी सी बेटी को लेकर घर छोड़कर चली जाती है। लेकिन बाद में वो अपनी बेटी के खातिर वापिस आ जाती हैं। वो एक बेटी को अपने पिता से अलग नहीं करना चाहती हैं। वह अपने बेटी के लिए संजय को माफ कर देती हैं। इस सीरीज में माहीप के साथ सीमा सजदेह और नीलम कोठारी लीड रोल में है। इस सीरीज के दोनोंं सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article