टीवी पर एक्ट्रेसेस की अपनी फैन फॉलोइंग होती है। एक्ट्रेस अपने किरदार से घर-घर में पॉपुलर हो जाती है। कई बार एक्ट्रेसेस को स्टारडम का नशा भी हो जाता है। ये बात उनके व्यव्हार में नजर आने लगता है। आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं के बारें में बता रहे हैं जो खुद को टीआरपी क्वीन मान बैठी थी। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर टीना दत्त का नाम शामिल है।
हिना खान को ये रिश्ता क्या कहलाता है से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस को इस शो से बाद में बाहर कर दिया गया था क्योंकि उनका स्टारी एटीट्यूड मेकर्स के लिए परेशानी बन गया था।
प्रतीक्षा होनमुखे ये रिश्ता क्या कहलाता है में लीड रोल प्ले कर रही थीं। एक्ट्रेस के स्टारी बिहेवियर की वजह से उन्हें रातोंरात शो से बाहर कर दिया गया था।
अंकिता लोखंडे पवित्र रिश्ता के बाद कॉमेडी सर्कस में नजर आई थीं। उन्हें शो से पहले ही बाहर निकाल दिया गया था क्योंकि सेट पर उनका अनप्रोफेशनल बिहेवियर था।
सोनारिका भदौरिया को देवों के देव महादेव से पहचान मिली थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस सेट पर काफी ट्रैंटम दिखाती थी जिस वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया था।
शिल्पा शिंदे ने रातोंरात 'भाभीजी घर पर है' छोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड की थी जिसके बाद उन्हें बाहर निकाल दिया गया था।
टीना दत्ता को उनके स्टारी एटीट्यूड की वजह से अपने शो से हाथ धोना पड़ा था। एक्ट्रेस ने इन खबरों को अफवाह बताया था।
दृष्टि धामी ने झलक दिखला जा 7 में क्रू मेंबर के साथ बुरा बर्ताव किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को मेकर्स ने बाहर कर दिया था।