बॉलीवुड

Aishwarya Rai की आंखों पर कमेंट कर बुरे फंसे महाराष्ट्र के मंत्री, राज्य महिला आयोग ने थमाया नोटिस

Maharashtra Minister Comment On Aishwarya Rai Eyes: महाराष्ट्र के मंत्री विजय कुमार गवित ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिप्पणी की, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। वहीं अब राज्य महिला आयोग ने भी उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Image

ऐश्वर्या राय की आंखों पर टिप्पणी कर फंसे महाराष्ट्र के मंत्री

Maharashtra Minister Comment On Aishwarya Rai Eyes: महाराष्ट्र सरकार में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की आंखों पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंस गए हैं। उनके बयान को लेकर राज्य की महिला आयोग ने नोटिस जारी किया है, साथ ही उनसे तीन दिन में बयान पर जवाब भी मांगा है। दरअसल, मंत्री विजय कुमार गवित ने ऐश्वर्या राय की आंखों पर बयान देते हुए कहा था कि उनकी आंखें इसलिए खूबसूरत हैं, क्योंकि वे रोज नियमित रूप से मछली का सेवन करती हैं।

बता दें कि आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित बीते दिन महाराष्ट्र के धुले जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मछली खाने के फायदे गिना रहे थे। उन्होंने इस दौरान कहा, "मछली खाने से इंसान की स्किन अच्छी होती है। उनकी आंखें चमकीली हो जाती हैं। जो भी उस इंसान की ओर देखेगा, कायल हो जाएगा।" विजय कुमार गवित ने अपने बयान में आगे कहा, "क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के बारे में बताया? वह मैंगलोर में पली बढ़ी हैं। वह जरूर रोजाना मछली खाती होंगी। आपने उनकी आंखें देखी हैं। आप लोगों की आंखें भी वैसी ही हो जाएंगी।"

मंत्री विजय कुमार गावित का ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पर दिया गया बयान देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। इससे जुड़ा उनका खूब वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसे लेकर राज्य की महिला आयोग ने उनसे तीन दिन में जवाब मांगा। इस सिलसिले में महिला आयोग की मुख्य रुपाली चकंकर ने मंत्री विजय कुमार गवित को संबोधित करते हुए लेटर साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें आपने एक महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। जन प्रतिनिधियों को अपनी टिप्पणी पर सोच-विचार करना चाहिए, क्योंकि ये समाज पर अपना प्रभाव छोड़ते हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article