बॉलीवुड

Prakash Raj ने चंद्रयान-3 का मजाक उड़ाकर मोल ली मुसीबत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Prakash Raj Booked In Karnataka: साउथ और बॉलीवुड के मशहूर एक्टर प्रकाश राज को 'चंद्रयान 3' का मजाक बनाना महंगा पड़ गया। कर्नाटक के बागलकोट जिले में प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हिंदू संगठन ने प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

Image

प्रकाश राज के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Prakash Raj Booked In Karnataka For Post Over Chandrayan 3: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) के खिलाफ कर्नाटक पुलिस ने केस दर्ज किया है। प्रकाश राज पर चंद्रयान-3 का मजाक बनाने का आरोप है। उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए उनके खिलाफ कर्नाटक के बागलकोट जिले में केस दर्ज किया गया है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस ने मंगलवार को दी है। इस सिलसिले में बात करते हुए पुलिस ने कहा, "चंद्रयान-3 मिशन पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए प्रकाश राज के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।"

प्रकाश राज (Prakash Raj) के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत के बारे में बात करते हुए पुलिस ने आगे कहा, "हिंदू संगठन के नेताओं ने प्रकाश राज के खिलाफ बागलकोट जिले के बनहट्टी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।" बता दें कि प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 के सिलसिले में ट्विटर जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है, उसपर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट में एक शख्स लूंगी और शर्ट पहनकर चाय भरता दिखाई दिया। इस फोटो को पोस्ट करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, "चंद्रयान-3" से पहला नजारा सामने आया है।"

प्रकाश राज ने पोस्ट पर दी थी सफाई

प्रकाश राज (Prakash Raj) अपनी इस पोस्ट के लिए लोगों के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया यूजर ने प्रकाश राज को ट्रोल करने में जरा भी देर नहीं लगाई। हालांकि लोगों के निशाने पर आने के बाद प्रकाश राज ने एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, "नफरत केवल नफरत को ही देखती है। मैं आर्मस्ट्रॉन्ग के वक्त के एक जोक की ओर इशारा कर रहा था। केरल के चायवाला के लिए जश्न मना रहा हूं। आप ट्रोल्स को कौन सा चाय वाला नजर आया? अगर आपको यह मजाक समझ नहीं आया है तो आप पर ही एक मजाक बनता है। समझदार बनो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article