बॉलीवुड

Maharagni: Queens Of Queen में प्रभुदेवा संग 27 साल बाद काम कर रही हैं Kajol, दमदार एक्शन सीन्स करते दिखीं एक्ट्रेस

Maharagni: Queens Of Queen: काजोल की पैन इंडिया फिल्म महारागिनी क्वीन्स ऑफ क्वीन्स का धमाकेदार टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में काजोल दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में प्रभुदेवा के साथ नजर आएंगी। 27 साल बाद दोनों फिर से स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

Image

Kajol (credit Pic: Instagram)

Maharagni: Queens Of Queen: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने पति अजय देवगन को फॉलो कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म महारागिनी: क्वीन्स ऑफ क्वीन्स में अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की छोटी सी झलक शेयर की है। फिल्म में एक्ट्रेस महरानी के अंदाज में दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर में एक्ट्रेस पॉवरफुल अंदाज में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के दमदार अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है।

महारागिनी में काजोल के साथ प्रभुदेवा भी मुख्य़ भूमिका में नजर आएंगे। 27 साल बाद काजोल और प्रभुदेव साथ में बड़े पर्दे में नजर आएंगे। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है।

महारागिनी: क्वीन्स ऑफ क्वीन का टीजर आया सामने

काजोल का दिखा दमदार अंदाज

फिल्म का निर्देशन और लेखन चरण तेज उप्पलपति ने किया है। ये चरण तेज उप्पलपति की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म है। इस फिल्म का संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर ने दिया है और जी के विष्णु ने फोटोग्राफी की है। फिल्म को बावेजा स्टूडियो और ई7 एंटरटेनमेंट्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में काजोल और प्रभुदेवा के साथ नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील ने महत्वपूरण भूमिका निभाई है। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article