Madhuri chooses Rasha for Ek Do Teen Song: बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने दर्शकों को कई सारे हिट गाने दिए हैं। इन गानों में उन्होंने इतना कमाल का डांस किया था कि लोग आज भी उनकी सराहना करते हैं। माधुरी दीक्षित के सुपरहिट गानों की बात करें तो फिल्म तेजाब में एक दो तीन गाना तो अब तक हर किसी की जुबान पर है। इसी गाने ने माधुरी दीक्षित को घर-घर तक पहुंचाया था। माधुरी दीक्षित के इस गाने पर लड़कियां अब भी परफॉर्मेंस देती हैं और उनकी तरह एक्सप्रेशन देने की कोशिश करती हैं। माधुरी दीक्षित से एक इंटरव्यू के दौरान ये पूछा गया कि अगर उनको एक दो तीन गाने के लिए किसी हसीना को चुनना है तो वो कौन सी होगी?
यूं तो आजकल इंडस्ट्री में कई सारी हीरोइन्स हैं जो अच्छा डांस करती हैं। नोरा फतेही से लेकर सारा अली खान और जाह्नवी कपूर समेत कई हीरोइन्स हैं, जो अपने किलर मूव्स और एक्सप्रेशन्स से लोगों का दिल जीत चुकी हैं लेकिन माधुरी दीक्षित ने इनमें से किसी का भी नाम नहीं लिया है। अदाकारा माधुरी दीक्षित ने सिर्फ एक फिल्म पुरानी राशा थडानी (Rasha Thadani) को एक दो तीन गाने के लिए चुना है। माधुरी के अनुसार, उनके सुपरहिट गाने एक दो तीन के साथ राशा थडानी न्याय कर पाएंगी।
राशा थडानी ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके गाने उई अम्मा पर राथा ने कमाल का डांस किया था। राशा का ये गाना काफी वायरल हुआ था और लोगों ने उनके एक्सप्रेशन की काफी तारीफ की थी। राशा का गाना देखने के बाद लोगों ने ये तक कहा था कि वो आने वाले वक्त में सभी फीमेल स्टारकिड्स पर भारी पड़ेंगी। वैसे आपके अनुसार, राशा थडानी एक दो तीन गाने के साथ न्याय कर पाएंगी या नहीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।
