बॉलीवुड

Ghatak Re-Release: इस दिन रिलीज होगी सनी पाजी की 'घातक', सिनेमाघरों में मचेगा कोहराम

Sunny Deol's Ghatak Re-Release: 90 के दशक के एक्शन स्टार सनी देओल के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक सनी देओल (Sunny Deol) की धांसू एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी 'घातक' को निर्माताओं ने एक बार फिर से रिलीज करने का फैसला किया है।

Image

Sunny Deol's Ghatak Re-Release

Sunny Deol's Ghatak Re-Release: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में को इस दिनों सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जा रहा है। 90 के दशक की मूवीज को प्यार दे चुके दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। लोगों को भारी डिमांड के अनुसार सनी देओल (Sunny Deol) की धांसू एक्शन ड्रामा बेस्ड मूवी 'घातक' को दोबारा रिलीज करने का मन मेकर्स ने बना लिया है। यह फिल्म साल 1996 की ब्लॉकबस्टर मूवीज में से एक थी। फैन्स भी सनी देओल के धांसू एक्शन अवतार को देखने के लिए बेताब हैं और 'घातक' (Ghatak Re-Release) की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं मेकर्स किस दिन इस मूवी को सिनेमाघरों में पेश करेंगे।

'घातक' की री-रिलीज के लिए बेताब हैं फैन्स

सनी देओल की ब्लॉकबस्टर मूवी 'घातक' को 21 मार्च के दिन सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। सोमवार को रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से फैन्स के बीच यह खबर साझा की है। उन्होंने लिखा, 'कल्ट क्लासिक मूवी की वापसी के लिए खुद को तैयार रखें! 'घातक' एक बार फिर रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में बड़े पर्दे पर आ रही है। 21 मार्च को बिग स्क्रीन पर एक्शन का मजा लें!'

बीते साल सनी देओल की 'घातक' ने दिवाली पर अपनी 28वीं एनीवर्सरी सेलिब्रेट की थी। इस फिल्म में सनी देओल के पिता का किरदार दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी ने निभाया था। फिल्म में मीनाक्षी शेषाद्रि और डैनी डेन्जोंगपा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। इस मूवी को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल आने वाले दिनों में फिल्म 'जाट' में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article