Madhuri Dixit Kissing Scene: डायरेक्टर के कट बोलने पर माधुरी दीक्षित को किस करता रहा ये अभिनेता, खूब पछताई थीं धक-धक गर्ल

Madhuri Dixit Birthday Special: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज हम माधुरी दीक्षित की फिल्म 'दयावान' से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसे जानकार आप हैरान हो जाएंगे। इस फिल्म में एक सीन करने के बाद माधुरी खूब रोई थीं।

Madhuri Dixit Kissing Scene: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में धक-धक गर्ल नाम से मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित 15 मई के दिन 57 साल की हो गई हैं। माधुरी दीक्षित अपने डांस से लेकर एक्शन और कातिलाना एक्सप्रेशन से अब तक दर्शकों को दीवाना बनाती आई हैं। अपने अब तक के करियर में माधुरी दीक्षित को विनोद खन्ना की फिल्म 'दयावान' करने का आज भी पछतावा है। इस फिल्म में एक सीन ऐसा था, जिसे करने के बाद माधुरी दीक्षित खूब पछताई थीं।

Madhuri Dixit Kissing Scene

विनोद खन्ना अपने जमाने के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक थे। उस दौरान विनोद खन्ना के साथ काम करने के लिए एक्टर्स की लाइन लगी रहती थी। उनकी हिट फिल्म 'दयावान' के लिए निर्माताओं ने माधुरी दीक्षित को कास्ट किया था। फिल्म में अपने से 20 साल बड़े अभिनेता के साथ काम करने में माधुरी दीक्षित को कोई परहेज नहीं था लेकिन फिल्म के एक सीन ने एक्ट्रेस की जिंदगी रातोंरात बदल दी थी।

End of Feed