बॉलीवुड

Housefull 5: अक्षय कुमार की 500 करोड़ी मूवी से Anil Kapoor ने पीछे खींचे हाथ, सामने आई ये वजह

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से सामने आ रही खबरों की मानें तो कलाकार अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) से हाथ पीछे खींचने का फैसला किया है। अनिल कपूर ने ये फैसला डेट्स इश्यू के चलते लिया है। मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है लेकिन पक्का माना जा रहा है कि अनिल कपूर हाउसफुल 5 में दिखाई नहीं देंगे।

Image

Anil Kapoor Housefull 5

Anil Kapoor left Housefull 5: अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 का ऐलान करके फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। हाउसफुल सीरीज नाडियाडवाला बैनर की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी है, जिसकी पिछली 4 फिल्मों ने जमकर कमाई की है। फिल्म हाउसफुल 5 को मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर शूट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कई सारे बड़े एक्टर्स को लिया है। इन्हीं एक्टर्स में से एक अनिल कपूर थे, जिनका नाम हाउसफुल 5 के लिए सामने आया था। हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फिल्म हाउसफुल 5 से अनिल कपूर ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं।

डेट इश्यू के चलते अनिल कपूर ने छोड़ दी अक्षय कुमार-बॉबी देओल की हाउसफुल 5

अगर आप सोच रहे हैं कि अनिल कपूर ने इतनी बड़ी फिल्म किस कारण से छोड़ने का फैसला लिया है तो बता दें कि साजिद नाडियाडवाला हाउसफुल 5 को अगस्त के महीने में शूट करने वाले हैं। इसी महीने में यशराज बैनर की स्पाई मूवी भी शूट होगी, जिसमें आलिया भट्ट और बॉबी देओल जैसे कलाकार हैं। अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए पहले से ही यशराज बैनर को डेट्स दे रखी हैं। अनिल कपूर एक ही समय पर दो फिल्में शूट नहीं कर सकते हैं, जिस कारण उन्होंने अक्षय कुमार-बॉबी देओल की हाउसफुल 5 छोड़ने का फैसला लिया है।

Housefull 5 poster

Housefull 5 poster

दर्शकों को नहीं देखने के लिए नाना पाटेकर-अनिल कपूर का कॉम्बो

Anil Kapoor Nana Patekar

Anil Kapoor Nana Patekar

वेलकम बैक के बाद से ही दर्शक नाना पाटेकर और अनिल कपूर को दोबारा साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं। हाउसफुल 5 में ये दोनों कलाकार फिर से साथ दिखाई देने वाले थे लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस जोड़ी कोसाथ देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा और भी इंतजार करना पड़ेगा। वेलकम सीरीज में अनिल कपूर ने नाना पाटेकर के साथ मिलकर खूब रंग जमाया था। वैसे आप इस जोड़ी को दोबारा साथ देखने के लिए कितने बेकरार हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article