सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून को परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की थी। कपल पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहा था। सोनाक्षी की शादी में उनके मां पूनम सिन्हा और पिता शत्रुघ्न सिन्हा नजर आए थे। लेकिन शादी की सभी रस्मों से एक्ट्रेस के दोनों भाई लव (Luv) और कुश (Kush) गायब नजर आए। लव सिन्हा से शादी में शामिल नहीं होने की वजह पूछी गई थी। लव ने कहा था कि वो इस सवाल का जवाब कुछ समय बाद देंगे। अब एक्ट्रेस के भाई ने इस सवाल का जवाब दिया है क्यों वो इस शादी में शामिल नहीं हुए।
Luv Sinha why Skips sister Sonakshi Marriage (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर ने 'कल्कि 2898 एडी' को बताया गेम चेंजर, दीपिका पादुकोण- बिग बी की एक्टिंग के हुए मुरीद
लव ने आज दो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में लव ने सोनाक्षी के ससुराल के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा मैं कभी भी किसी गलत चीज के साथ नहीं जुड़ूंगा। लव ने अपने ट्वीट में लिखा, उनके पारिवारिक बिजनेक के बारे में सावधानीपूर्वक तैयारी के साथ न्यूज की गई है। दूल्हे के पिता के एक राजनेता से नजदीकियां है जिसके बारे में किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिनकी ईडी से पूछताछ चल रही है। ना ही दूल्हे के पिता की दुबई में ऱहने की भनक थी।
सोनाक्षी के ससुराल वालों से कभी नहीं जुड़ूेंगे लव
उन्होंने आगे लिखा, कारण बहुत साफ है मैं इसमें क्यों नहीं शामिल हुआ। चाहें कुछ भी हो जाए मैं कुछ लोगों के साथ नहीं जुडूंगा। मुझे खुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर टीम की स्टोरी पर नहीं। बल्कि खुद से उनके बारे में रिसर्च किया। लव को सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होने के लिए भी जमकर ट्रोल किया गया था। लव ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे लिए फैमिली सबसे पहले आती है।
