Luv Sinha Rift With Sister Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी कर ली। एक्ट्रेस की शादी से उनके भाई लव सिन्हा खुश नहीं है। लव और सोनाक्षी के रिश्ते में दरार आ गई है। लव ने हाल ही में अपने पेरेंट्स को शादी की सालगिरह दी। लव ने इंस्टाग्राम पर पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर की है। फोटो में लव के भाई कुश, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा दिखाई दे रहे हैं। लव की फैमिली फोटो में बहन सोनाक्षी सिन्हा नजर नहीं आई। लव का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Luv Sinha, Sonakshi Sinha (credit Pic: Instagam)
लव ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैमिली फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। लव ने लिखा, मेरे अद्भुत माता-पिता को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं। हम बहुत ही खुशनसीब है कि आपके बच्चे बनकर पैदा हुए। आपके साथ बिताए हुए हर पल के लिए आभारी है।
लव ने फैमिली फोटो से हटाई सोनाक्षी की तस्वीर
लव की फैमिली फोटो में सोनाक्षी नजर नहीं आईं। इस पोस्ट का साफ मतलब है कि लव ने सोनाक्षी से अपने रिश्ते तोड़ दिए है। लव के पोस्ट पर शेयर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लव ने कुछ दिनों पहले सोनाक्षी के ससुर को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्टर ने कहा था कि मैं उनके साथ कोई संबंध नहीं रखूंगा। हालांकि बाद में लव ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
सोनाक्षी और जहीर पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 23 जून को कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच में शादी की थी। इसके बाद कपल ने ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी रखी। कपल की रिस्पेशन पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए।
