बॉलीवुड

Exclusive-Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal बड़ी धूम-धाम से मनाएंगे शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा की एनिवर्सरी, लव सिन्हा भी होंगे शामिल?

Shatrughan Sinha and Poonam Sinha marriage anniversary: शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा अपनी शादी की 44वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि न्यूली वेड्स सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अब शत्रुघ्न और पूनम के लिए एक एनिवर्सरी डिनर होस्ट करने वाले हैं।

Image

Zaheer Iqbal and Sonakshi Sinha to Host Shatrughan Sinha and Poonam Singa Anniversary Dinner

Shatrughan Sinha and Poonam Sinha marriage anniversary: दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा अपनी शादी के 44 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इससे पहले, उनके बेटे लव सिन्हा ने अपने माता-पिता को उनकी सालगिरह पर हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए एक फैमिली पोस्ट शेयर किया था, पर इस तस्वीर में उनकी बहन सोनाक्षी सिन्हा नजर नहीं आई थीं। अब, हालिया रिपोर्टें सामने आई हैं कि न्यू वेड्स सोनाक्षी और उनके पति जहीर इकबाल अपने माता-पिता के लिए एक डिनर होस्ट करने वाले हैं।

शत्रुघ्न और पूनम की सालगिरह मनाएंगे सोनाक्षी-जहीर

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल आज रात 9 जुलाई कोअपने बांद्रा के घर में एक भव्य डिनर पार्टी मनाने के लिए तैयार हैं। अनुभवी अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा की लोकसभा चुनाव में छठी जीत और निश्चित रूप से, पूनम सिन्हा के साथ शादी की 44वीं सालगिरह का जश्न मनाने के लिए स्पेशल डिनर का आयोजन किया जा रहा है। दबंग अभिनेत्री ने इस मूमेंट को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

लव सिन्हा ने लुटाया मम्मी-पापा पर प्यार

कुछ समय पहले, लव सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने माता-पिता, शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम सिन्हा और भाई, कुश सिन्हा के साथ एक खूबसूरत खुशहाल फैमिली तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने ऐसे माता-पिता के यहां जन्म लेकर खुद को 'धन्य' बताया है। सोशल मीडिया पर अब लव की ये इंस्टाग्राम स्टोरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस लव को सोनाक्षी के साथ तस्वीर न डालने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article