Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbaal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल 23 जून को शादी के बंधन में बंधेगा। कपल ने अभी तक अपनी शादी को लेकर किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। अब दोनों की शादी पर एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा ने चुप्पी तोड़ी है। लव से पहले उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जब बच्चे हमें बताएंगे तो हम उन्हें उनके जीवन की नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद देंगे।
सोनाक्षी की शादी पर भाई लव ने दिया बयान
सोनाक्षी के भाई लव ने कहा, मैं इस समय मुंबई से बाहर हूं और मुझे इस समय इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया कि हीरामंडी एक्ट्रेस पहले ही जहीर के साथ शादी करने का प्लान बना रही थी। लेकिन लोक सभा चुनाव 2024 की वजह से शादी में देरी की गई क्योंकि एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल के आसनसोल से चुनाव लड़ रहे थे। एक्टर ने आसनसोल सीट से चुनाव लिया है। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, सोनाक्षी मुंबई में 23 जून को शादी करेंगी। इस शादी में हीरामंडी की पूरी स्टार कास्ट को न्योता भेजा गया है। सभी मेहमानों को फॉर्मल में आना होगा।
कपल की शादी मुंबई के बैस्टन में होगी। इतना ही नहीं वेडिंग कार्ड पर लिखा है कि अफवाहें सच है। कपल की शादी में करीब दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी 'हीरामंडी' में नजर आई थी। एक्ट्रेस ने फरीदन का रोल प्ले किया था। उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।
