बॉलीवुड इंडस्ट्री की चकाचौंध उन्हें सबसे अलग करती हैं। सेलेब्स अक्सर अपने घर पर बर्थडे पार्टी और एनीवर्सरी की पार्टी रखते हैं। कभी किसी फिल्म की स्क्रीनिंग। कभी किसी फिल्म की सक्सेस पार्टी होती है। इन पार्टीज में सेलेब्स अक्सर शामिल होते हैं। वहीं, कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जो इन पार्टीज की चकाचौंध से दूर रहती हैं। इस लिस्ट में श्रद्धा कपूर से लेकर तापसी पन्नू तक का नाम शामिल है।
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की हाई प्रोफाइल पार्टी से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने परिवार के साथ टाइम बिताना पसंद करती हैं।
कैटरीना कैफ पब्लिक इवेंट और पार्टीज से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस अपने काम से मतलब रखती हैं।
अदा शर्मा भी इंडस्ट्री के चकाचौंध से दूर रहना पसंद करती हैं। शूटिंग के बाद वो अपने परिवार के साथ समय बिताना पसंद करती हैं।
सारा अली खान अपनी मी टाइम में परिवार के साथ समय बिताती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस वेकेशन में पहाड़ों पर जाना पसंद करती हैं।
तापसी पन्नू बॉलीवुड पार्टीज का हिस्सा नहीं रहती हैं। एक्ट्रेस फैमिली और फ्रेंड्स को ज्यादा महत्व देती हैं।
श्रद्धा कपूर पार्टीज और ग्लैमर से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ टाइम बिताना पसंद करती हैं।
कृति सेनन भी पार्टीज से दूर रहती हैं। एक्ट्रेस परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताना चाहती हैं।