Love & War: नवंबर में इस दिन से शुरू होगी रणबीर-आलिया और विक्की स्टारर की शूटिंग !! संजय लीला भंसाली ने कसी कमर

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, and Vicky Kaushal's Love & War: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) की शूटिंग शुरू करने की तारीख चुन ली है। जानिए कब शुरू होगी फिल्म...

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt, and Vicky Kaushal's Love & War: संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने वेब सीरीज 'हीरामंडी' का निर्देशन किया था। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस सीरीज को ऑडियंस की ओर से खूब सराहना मिली। 'हीरामंडी' की सफलता के बाद संजय लीला भंसाली एक रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) की बड़ी घोषणा की। काफी समय से इस मूवी की शूटिंग शुरू करने के लिए शानदार सेट का निर्माण किया जा रहा था। मुंबई की बारिश की वजह से फिल्म का सेट टूट गया था। अब सेट का दोबारा निर्माण हो गया है। आइए जानें अब यह मूवी कब शुरू होगी।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt and Vicky Kaushal's Love & War

अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग 7 नवंबर से शरू करेंगे। पिंकविला के मुताबिक रणबीर कपूर फिल्म के सोलो सीक्वेंस के लिए सबसे पहले शूटिंग शुरू करेंगे। विक्की कौशल भी जल्द ही शूटिंग में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि आलिया भट्ट दिसंबर महीने से 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू करेंगी क्योंकि एक्ट्रेस इस समय 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

End of Feed