बॉलीवुड

Neena Kulkarni की मृत्यु की झूठी खबर से मचा हड़कंप, एक्ट्रेस बोलीं 'मैं जिंदा हूं और...'

Neena Kulkarni on fake death news: भारतीय अदाकारा नीना कुलकर्णी (Neena Kulkarni) के फैंस उस वक्त परेशान हो उठे जब उनकी मृत्यु की झूठी खबर मीडिया में वायरल होने लगी। बॉलीवुड फिल्मों में सालों से काम कर रही नीना कुलकर्णी (Neena Kulkarni Death News) ने जल्द ही इन अफवाहों को शांत कर दिया और फैंस को बताया कि वो बिल्कुल ठीक हैं।

Image

Neena Kulkarni

Neena Kulkarni on fake death news: भारतीय सिनेमा की सीनियर अदाकारा नीना कुलकर्णी की मृत्यु की खबर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। टीवी शो ये है मोहब्बतें में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीत चुकी 69 साल की नीना कुलकर्णी के फैंस इन खबरों से बेचैन हो उठे हैं और उन्होंने इंटरनेट पर चिंता जताना शुरू कर दिया है। बेचैन फैंस को देखते हुए नीना कुलकर्णी (Neena Kulkarni) ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है कि वो बिल्कुल ठीक हैं। नीना कुलकर्णी के इस बयान के बाद फैंस की सांसें लौटी हैं। नीना कुलकर्णी (Neena Kulkarni Death News) ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो जिंदा हैं और मजे कर रही हैं।

नीना कुलकर्णी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा है, 'यूट्यूब पर मेरी हेल्थ के बारे में एक झूठी खबर चलाई जा रही है कि मेरी मृत्यु हो चुकी है। मैं एकदम ठीक हूं और जिंदगी में मजे कर रही हूं। भगवान की कृपा है कि मैं काम कर रही हूं और खुश हूं। आप लोग भी मेरी मृत्यु की खबरों पर भरोसा न करें और न ही इन्हें बढ़ावा दें। भगवान मुझे लम्बी उम्र प्रदान करें।'

Neena Kulkarni fake death news

Neena Kulkarni fake death news

नीना कुलकर्णी कमाल, एक पॉकेट उम्मीद और देव्यानी जैसे शोज में काम कर चुकी हैं, जिनकी वजह से उन्हें घर-घर में पहचान मिली है। साल 2023 में दर्शकों ने उन्हें परेश रावल की शास्त्री विरुद्ध शास्त्री में भी देखा था और कुछ दिनों पहले वो अनुपम खेर की जी5 पर रिलीज हुई इमोशनल मूवी में भी दिखाई दी थीं। बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं है जब किसी कलाकार के बारे में ऐसी अफवाहें उड़ी हैं। इंडस्ट्री के कई सारे कलाकार इस तरह की अफवाहों के शिकार हो चुके हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article