Love And War: इस दिन से शुरू होगी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग, रणबीर कपूर का पहला शेड्यूल हुआ फाइनल

Love And War: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू होने जा रही है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू होने वाली है। बता दें इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के फिल्म सिटी के स्टूडियो 5 में होने वाली है।

Love And War: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग शुरू होने जा रही है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही फिल्म की शूटिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है। बता दें 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। पहली बार ये जोड़ी नजर आने वाली है, जिस कारण फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होने वाली है।

Love And War

Love And War

रिपोर्ट के अनुसार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग 7 नवंबर से शुरू हो जाएगी। इस फिल्म के लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं। इस फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए मेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की शुरुआती सीन्स में 50 एक्स्ट्रा कास्ट नजर आएंगे जो सिपाही का रोल निभाने वाले हैं। वही पहले रणबीर कपूर की शूटिंग शेड्यूल पहले फाइनल हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शुरुआती सीन्स को फिल्माने के रणबीर कपूर को शेड्यूल किया गया है। वही विक्की कौशल को अगले सप्ताह के लिए शेड्यूल किया गया है। वही आलिया भट्ट दिसंबर में अपनी शूटिंग शुरू करेगी।

End of Feed