Love & War Release Date: 2027 में आएगी Alia-Ranbir-Vicky की लव स्टोरी

Love And War Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर, विक्की कौशल और एक्ट्रेस आलिया भट्ट संजय लीला भंसाली की मूवी 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगे, जिसकी रिलीज डेट सामने आ चुकी है।

Love And War Release Date Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर, विक्की कौशल और एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों 'लव एंड वॉर' मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। 'लव एंड वॉर' संजय लीला भंसाली की फिल्म है, जो सिनेमा के दिग्गज सितारों को एक साथ लेकर आई है। मूवी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल के बीच लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। इसकी शूटिंग से जुड़ी की बार तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचा दी है। वहीं अब संजय लीला भंसाली ने 'लव एंड वॉर' (Love & War) की रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है, जिससे दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ चुका है। संजय लीला भंसाली की ये फिल्म साल 2027 में बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है। यह भी पढ़ें: Alia Bhatt के जीजू बने ईशान मेहरा, बहन Shaheen Bhatt ने शेयर कीं इंगेजमेंट की तस्वीरें

love and war movie

'लव एंड वॉर' की रिलीज डेट आई सामने, फोटो क्रेडिट- भंसाली प्रोडक्शन्स इंस्टाग्राम

    इस दिन होगी रिलीज

    भंसाली प्रोडक्शन्स की ओर से इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो साझा की गई, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ नजर आए। वहीं तस्वीर में नीचे ही फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) के नाम के साथ रिलीज डेट लिखी दिखाई दी, जो कि 21 जनवरी, 2027 है। संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की ये फिल्म 2027 में बड़े पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ सकती है। वहीं पर्दे पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तिगड़ी देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं। एक यूजर ने लिखा, "आलिया और संजय लीला भंसाली की पावर को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "सुपरस्टार ट्रियो आरके, आलिया और विक्की।" यह भी पढ़ें: Jr NTR की 500 करोड़ी Dragon को मिली हीरोइन, RRR एक्ट्रेस संग लड़ाएंगे नैना

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    क्या है 'लव एंड वॉर' मूवी

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर की फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) 1964 में आई मूवी 'संगम' से प्रेरित है। ये फिल्म एक पैशनेट लव स्टोरी पर आधारित है, जिसमें प्यार और दोस्ती के साथ-साथ त्याग का तड़का भी देखने को मिलेगा। बता दें कि विक्की कौशल, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों के साथ ही काम कर चुके हैं। लेकिन तीनों एक साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

    End of Feed