Leo Movie Twitter Review: थलपति विजय के एक्शन ने की बॉक्स ऑफिस पर आतिशबाजी, दर्शकों ने दिए पूरे नंबर

Leo Movie Twitter Review in Hindi: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म लियो आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिये आखिर फिल्म देखने के बाद दर्शकों का क्या रिव्यू है।

Leo Movie Twitter Review: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म लियो आज बड़े परदे पर रिलीज हो गई है। फिल्म को देखने के लिए लाखों-करोड़ों दर्शकों की भीड़ सिनेमाघर में उमड़ी हुई दिख रही है। फिल्म के लिए फैंस काफी सालों से इंतजार कर रहे हैं। अब हाल ही में फिल्म का पहला शो देख सोशल मीडिया पर फैंस अपने रिव्यु दे रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की आखिर फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाई है या नहीं।

Leo Movie Twitter Review

लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म लियो (Leo) को देखने के लिए फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब ऐसे में उनका इंतजार आज खत्म हो गया है फिल्म के रिलीज होते ही। अब सोशल मीडिया पर कई दर्शक फिल्म का पहला शो देखने के बाद अपने रिव्यु दे रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि थलपति और लोकेश का शुद्ध क्रोध! लोकेश की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म! थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की अब तक की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म !! टाइटल कार्ड पर अवश्य ध्यान देना चाहिए! इसे मत गावाओं ! लकड़बग्घा सबसे व्यापक सीजीआई भूमिकाओं में से एक। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि थलपति विजय - लोकेश की ओर से अच्छा एक्शन एंटरटेनर एक्शन, एक्शन और अधिक एक्शन कैफे सीन, प्री-इंटरवल, बदमाश गाने का प्लेसमेंट, मुझे अनी से डर लगता है, ना रेडी, थलापति - थ्रिशा के हिस्सों ने अच्छा काम किया।

End of Feed