Thalapathy Vijay's Leo First Look: साउछ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay की धमाकेदार मूवी 'लियो'(Leo First Look) का फर्स्ट लुक आज 22 जून 2023 को उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज कर दिया गया है। मूवी का फर्स्ट लुक देख फैंस का भी दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है। फिल्म में विजय के साथ बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। आज विजय अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। सोशल मीडिया पर 'लियो' का ये पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में विजय का खूंखार अवतार नजर आ रहा है। उनके हाथ में खूंन से रंगा एक हथौड़ा नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर वह एक लकड़बग्घे पर बैठे नजर आ रहे हैं।
Thalapathy Vijay's Leo First Look
यह भी पढ़ें- Karan Deol की शादी से खुश नहीं हैं सनी देओल की पत्नी? यूजर्स बोले- 'जब पति चीट कर रहा हो..'
'लियो' का फर्स्ट लुक है बड़ा खूंखार
सुपरस्टार थलापति विजय की फैन फॉलोइंग साउथ में काफी ज्यादा है। थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की 'लियो' का ये पहला पोस्टर दमदार है। थलापति विजय ने एक्शन हीरो अवतार में फैंस का दिल जीत लिया है। इस पोस्टर में विजय के हाथ में खूब से रंगा एक हथौड़ा नजर आ रहा है। लियो का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर देखकर साफ लग रहा है कि ये मूवी धमाकेदार होने वाली है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नदियों की दुनिया में शांत बहने वाले या तो देवता बन जाते हैं या खूंखार राक्षस।'
फैंस ने बताया अपकमिंग सुपरहिट मूवी
बड़े पर्दे पर पहली बार साउथ सुपरस्टार विजय और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्में में जबरदस्त एक्शन और वीएफएक्स नजर आने वाला है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।
