Leo box office collection Day 6: जवान के परखच्चे उड़ा रहे हैं थलपति विजय, छठे दिन 200 पार पहुंची फिल्म की कमाई

Leo box office collection Day 6: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय संजय दत्त स्टारर फिल्म 'लियो' के कलेक्शन को देख सभी की आंखें चौंधिया गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म ने छठे दिन कितने करोड़ो रूपए अपनी जेब में डाल लिए हैं।

Leo box office collection Day 6: तृषा कृष्णन और साउथ सुपरस्टार थलपति विजय (Thalapathy Vijay) स्टार फिल्म रिलीज होते ही सभी फिल्मों को धोबी पछाड़ देने में लगी हुई है। फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सिर चढ़ बोल रहा है, इस बात का सबूत सिनेमा थिएटर है। इस फिल्म के लिए फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन सामने आ गया है, जिसे देख बॉलीवुड फिल्मों के पसीने छूठ गए हैं। टाइम नाउ नवभारत खास रिपोर्ट में जानिए अब तक कितना कलेक्शन हो गया है।

Leo box office collection Day 6

लोकेश कनकराज निर्देशित फिल्म लियो ने छठे दिन 31 करोड़ अपनी झोली में डाले, ऐसे में इसे देख मेकर्स के भी बल्ले-बल्ले हो गई है। अब सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार लियो ने अब तक 248.60 करोड़ रूपए का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज हुई। ये फिल्म देख सभी की आंखें चौंधिया गई है, ऐसे में इस फिल्म ने दूसरे दिन ही शतक जड़ दिया था।

End of Feed