Leo Box Office Collection Day 13: अब गिरने लगी है लियो की कमाई, थलापति विजय के लिए दूर नहीं 350 करोड़ क्लब

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 1, 2023, 08:27 AM IST

Leo Box Office Collection Day 10: संजय दत्त और थलापति विजय की मूवी लियो को दर्शकों और क्रिटीक्स के औसत रिव्यू ही मिल रहे हैं। अब लियो की सिर्फ भारत में ही 312 करोड़ से ऊपर कमाई हो गई है। आइए 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Leo Box Office Collection Day 13: थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की मूवी लियो (Leo) को दर्शकों और क्रिटीक्स के औसत रिव्यू ही मिल रहे हैं। कई लोगों को जहां फिल्म का एक्शन और कहानी काफी पसंद आई है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों का मानना है कि मूवी का दूसरा हाफ्त काफी लंबा और खिंचा हुआ है। बावजूद इसके अब लियो की सिर्फ भारत में ही 312 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी ने वर्ल्डवाइड अब मूवी 600 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। लियो के पहले हाफ को काफी दमदार बताया जा रहा है, लोकेश कनगराज के निर्देशन में थलापति विजय की एक्टिंग ने एक बार फिर लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं विलेन के तौर पर संजय दत्त की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिल रही है।

End of Feed