Leo Box Office Collection Day 10: 300 करोड़ के नजदीक पहुंची लियो, शनिवार को हुई जबरदस्त कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Oct 29, 2023, 09:28 AM IST

Leo Box Office Collection Day 10: संजय दत्त और थलापति विजय की मूवी लियो को दर्शकों और क्रिटीक्स के औसत रिव्यू ही मिल रहे हैं। बावजूद इसके अब लियो की सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ऊपर कमाई हो गई है। आइए अब 10वें दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Leo Box Office Collection Day 10: संजय दत्त (Sanjay Dutt) और थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की मूवी लियो (Leo) को दर्शकों और क्रिटीक्स के औसत रिव्यू ही मिल रहे हैं। बावजूद इसके अब लियो की सिर्फ भारत में ही 300 करोड़ से ऊपर कमाई हो गई है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। मूवी ने वर्ल्डवाइड पहले ही 500 करोड़ की कमाई पूरी कर ली है। लियो के पहले हाफ को काफी दमदार बताया जा रहा है, लोकेश कनगराज के निर्देशन में थलापति विजय की एक्टिंग ने एक बार फिर लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं विलेन के तौर पर संजय दत्त की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिल रही है।

End of Feed