अक्षय कुमार की फिल्म के डायरेक्टर बनाएंगे मोहम्मद रफी पर बायोपिक, सिंगर के बेटे ने किया ऐलान

Mohammad Rafi Biopic: दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। उन्होंने 100 से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। काफी समय से ये चर्चा हो रही थी कि मोहम्मद रफी के ऊपर बायोपिक मेकर्स बायोपिक बना सकते हैं। इस बीच एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि उमेश शुक्ला, इस बायोपिक को डायरेक्ट करने वाले हैं।

Mohammad Rafi Biopic Announced: बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी के गानों को आज भी लोग दिल खोलकर प्यार देते हैं। मोहम्मद रफी की आवाज सुनकर एक अलग सा सुकून मिलता है। आज के दौर में भी कई सिंगर मोहम्मद रफी को अपना खुदा मानते हैं। बता दें कि कई दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि लीजेंडरी सिंगर पर बायोपिक के लिए मेकर्स विचार कर रहे हैं। इस बीच मोहम्मद रफी पर बनने जा रही बायोपिक को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। नए अपडेट के मुताबिक सिंगर के बेटे ने आधिकारिक तौर पर इसे लेकर बयान दे दिया है।

mohammadr

बायोपिक को डायरेक्ट करेगा ये फेमस डायरेक्टर

मोहम्मद रफी पर बनने वाली बायोपिक की आधिकारिक घोषणा उनके 100वें जन्मदिन पर की जाएगी। 'आसमान से आया फरिश्ता - मोहम्मद रफी - द किंग ऑफ मेलोडी' टाइटल सीजन में शाहिद रफी ने बताया, 'दिसंबर में बायोपिक को लेकर ऐलान हो जाएगा। इस बायोपिक के जरिए लोग रफी साहब की लाइफ के बारे में जान पाएंगे। इसमें रफी साहब के गाने भी मौजूद रहेंगे। हमने बायोपिक को लेकर ओएमजी के डायरेक्टर उमेश शुक्ला से हाथ मिला लिया है।' बता दें कि उमेश शुक्ला ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्म ओएमजी में अक्षय कुमार नजर आए थे, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

End of Feed