बॉलीवुड

जरीना वहाब के लिए राज कपूर ने बोला था 'जातिसूचक' शब्द, घंटों बाद वहीदा रहमान से जोड़ा नाता

Raj Kapoor Used A Casteist Slur Against Zarina: बॉलीवुड अदाकारा जरीना बहाव (Zarina Wahab) ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जब वो राज कपूर (Raj Kapoor) से मिली थीं तो शोमैन ने उनके लिए एक जातिसूचक शब्द का उपयोग किया था। ये शब्द सुनने के बाद जरीना (Zarina Wahab Interview) को बहुत बुरा लगा था लेकिन कुछ ही समय बाद राज कपूर (Raj Kapoor News) ने एक्ट्रेस को बताया कि उन्होंने ये शब्द उनके लिए क्यों उपयोग किया था।

Image

Zarina Wahab Raj Kapoor Waheeda Rehman

Raj Kapoor Used A Casteist Slur Against Zarina: जरीना वहाब बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जानी-मानी अदाकारा हैं, जो किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। जरीना वहाब (Zarina Wahab) ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और मलयालम सिनेमा में कई सारी फिल्में की हैं और दर्शकों के बीच में जबरदस्त पहचान बनाई है। जरीना वहाब (Zarina Wahab Interviews) ने हाल ही में एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए बताया है कि जब वो फिल्म की पढ़ाई कर रही थीं, तब उस दौर के शौमैन राज कपूर (Raj Kapoor) से मिली थीं। जरीना के अनुसार, राज कपूर ने उन्हें देखकर एक जातिसूचक शब्द का उपयोग किया था, जो उन्हें पसंद नहीं आया था। शोमैन ने घंटों बाद जरीना को वो कारण भी बताया, जिसके चलते उन्होंने जातिसूचक शब्द का उपयोग किया था।

जरीना वहाब (Zarina Wahab News) ने लेहरे रेट्रो को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है, 'जब मैंने इस बात का खुलासा किया था, तब लोगों ने इसे बिल्कुल गलत ढंग से लिया था। मैंने किसी दूसरी वजह से लोगों को ये किस्सा बताया था लेकिन लोगों ने उसका अलग ही मतलब निकाला। जब हम फिल्म इंस्टीट्यूड में पढ़ाई करते थे तब राज कपूर साहब ने हमें अपने फार्म हाउस पर बुलाया था। हम उनके लोनी स्थित फार्म हाउस में गए थे। जब वो हम लोगों से बात कर रहे थे तब उन्होंने मेरे लिए एक जातिसूचक शब्द उपयोग किया। मैं उनसे मिलने के लिए अच्छी तरह से सज-धज के गई थी, जिस कारण मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने मेरे लिए ऐसे शब्द का उपयोग क्यों किया लेकिन मैंने उस वक्त रिएक्ट नहीं किया।'

Zarina Wahab

Zarina Wahab

Raj Kapoor

Raj Kapoor

Waheeda Rehman

Waheeda Rehman

जरीना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जब मैं वहां से निकल रही थी, तब राज साहब मेरे पास आए और उन्होंने मुझसे पूछा क्या मुझे पता है उन्होंने ये शब्द मेरे लिए क्यों यूज किया? मैंने जब मना किया तो उन्होंने खुलासा किया 'मैंने तुम्हारे लिए ये शब्द बोला क्योंकि मैं वहीदा रहमान को भी यही कहता हूं।' इसके बाद मेरा मूड बदल गया और मैं समझ गई कि उन्होंने मुझे वहीदा रहमान से कम्पेयर किया है। मैं खुद की तुलना वहीदा रहमान से सुनकर खुश हो गई थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article