Laxman Utekar on Eetha Clash With Maatrubhumi: अगले महीने 4 दिसंबर का दिन बड़ा खास होने वाला है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि सलमान खान की 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi May War Rest in Peace) और श्रद्धा कपूर की 'ईठा' (Eetha) इसी दिन रिलीज होने जा रही हैं। सलमान खान की यह मूवी काफी समय से रिलीज डेट को अटकी हुई थी। वहीं दूसरी ओर श्रद्धा कपूर की रिलीज डेट में भी बदलाव हुआ था। ऐसे में अब सलमान खान की 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' से होने जा रही श्रद्धा कपूर की 'ईठा' के क्लैश पर अब डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने चुप्पी तोड़ी है। डायरेक्टर का कहना है कि यह एक हेल्दी कम्पटीशन है।
'मातृभूमि' से 'ईठा' के क्लैश पर बोले लक्ष्मण उतेकर (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shweta Tiwari ने 5 साल छोटे एक्टर संग किया था लिपलॉक सीन, बेटी पलक का था हैरान कर देने वाला रिएक्शन)
हाल ही में श्रद्धा कपूर और डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर को पुणे में फिल्म 'ईठा' के 'जी जी रे जी' गाने के लॉन्च इवेंट में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मण उतेकर ने 'ईठा' से होने जा रही सलमान खान की 'मातृभूमि' के क्लैश पर भी खुलकर बात की। लक्ष्मण उतेकर ने कहा, 'हेल्दी कम्पटीशन हमेशा अच्छा रहता है। हमारे पास काफी सारे थिएटर्स और सिनेमा हॉल्स हैं। दोनों ही फिल्में अच्छा परफॉर्म कर सकती हैं। हमें हमारी फिल्म पर विश्वास है और आप सभी उसे पसंद करेंगे। यह मूवी एक खास तरह का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती है। इसलिए हम फिल्म 'ईठा' को लेकर कॉंफिडेंट हैं।'
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मुझे धमकियां मिल रही हैं...', Avinash Mishra-Eisha Singh के ब्रेकअप पर Orry ने तोड़ी चुप्पी)
सलमान खान ने भी दोनों फिल्मों के साथ क्लैश पर रिएक्शन दिया था। हैदराबाद में हुए एबीपी समिट में सलमान खान ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस' की रिलीज डेट जारी की थी। हालांकि सलमान खान को 'ईठा' की रिलीज के बारे में पता नहीं था कि उसी दिन रिलीज होने वाली है। सलमान ने यहां तक कहा था कि अगर उन्हें पता होता वो श्रद्धा कपूर के साथ अपनी फिल्म लेकर नहीं आते। इतना ही नहीं सलमान खान ने कॉल कर श्रद्धा कपूर से माफी भी मांगी थी।
'ईठा' फिल्म तमाशा और लावणी कलाकार विथाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित है। श्रद्धा कपूर के साथ इस मूवी में रणदीप हुडा, मोहम्मद जीशान अय्यूब, सिद्धार्थ जाधव, इश्तियाक खान और अनंत जोशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
