लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) की फिल्म 'किल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में राघव और लक्ष्य के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। दोनों एक्टर्स के दमदार अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में लक्ष्य और राघव एक-दूसरे के ओपिजिट रोल में है। किल फिल्म 5 जुलाई को रिलीज हो गई है। दोनों अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। राघव और लक्ष्य ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया कि दोनों शाहरुख खान के साथ काम कर रहे हैं।
लक्ष्य ने किल से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। एक्टर से पूछा गया कि आप दोनों शाहरुख खान सर से मिले हैं। एक्टर ने कहा, हम उनसे मिले हैं। काश मैं आपको खुलकर बता पता। लेकिन ऐसा नहीं कर सकता। लक्ष्य ने आगे कहा, शाहरुख मेरे लिए सबकुछ है। वो आदमी नहींं अपने आप में इंस्टीट्यूशन है। वो मैजिकल है। अगर मैं उनकी तरह 10 प्रतिशत बन पाऊं तो मेरा जीवन सफल हो जाएगा।
शाहरुख संग काम करेंगे लक्ष्य और राघव
राघव जुयाल ने शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए कहा, वो आपको बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण महसूस करवाते हैं। 100 लोगों की भीड़ में भी वो आपके स्पेशल फील करवाएंगे। मैं उनकी इस बात का फैन हूं। किंग खान सबकी इज्जत करते हैं। उन्होंने आगे कहा, हमने साथ, मतलब काम... राघव इससे आगे कुछ बोलते लक्ष्य उन्हें चुप करा देते हैं। वो कहते हैं हम इसके बारे में बात नहीं कर सकते हैं। दोनों की बात से साफ समझ आ रहा था कि वे शाहरुख के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट में काम करने वाले हैं। वहीं, किल की बात करें तो फिल्म को करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म शानदार कमाई करेगी।
