Kill Box Office Collection Day 2: करण जौहर (Karan Johar) और गुनीत मोंगा (Guneet Monga) की फिल्म 'किल' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani), राघव जुयाल (Raghav Juyal) और तान्या मानिकताला ने लीड रोल निभाया है। एक्शन मूवी फिल्म को ट्रेन में शूट किया गया है। दर्शक को फिल्म का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म इस हफ्ते 05 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। दमदार कहानी होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को थिएटर्स में लाने में नाकमयाब हो रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने 2 दिन में कुल मिलाकर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.20 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला। फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला है।
किल ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
Sacnilk.Com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन 1.91 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने कुल मिलाकर 3.15 करोड़ का बिजनेस किया है। शनिवार को सिनेमाघरों में फिल्म ने 19.9 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी रेट देखने को मिली। फिल्म में धुआंधार एक्शन देखने को मिलने वाला है। कई दर्शक फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से कर रहे हैं। करण और गुनीत की फिल्म को टारंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में खूब सराहाना मिली थी। फिल्म मेकर जॉन विक ने ऐलान किया है कि वो इस फिल्म का हॉलीवुड रीमेक बनाएंगे।
किल को बॉक्स ऑफिस पर प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर कल्कि 28989 एडी से कड़ी टक्कर मिल रही है। कल्कि 2898 एडी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म जल्द 500 करोड़ के कल्ब में शामिल होने वाली है। भारत ही नहीं फिल्म विदेश में भी अच्छा बिजनेस कर रही हैं।
