Sunny Deol-निखिल नागेश भट्ट की फिल्म के नाम से उठा पर्दा, इस महीने से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 10, 2026, 08:23 PM IST

Sunny Deol New Movie Title: सनी देओल (Sunny Deol) और निखिल नागेश भट्ट (Nikhil Nagesh Bhatt) की फिल्म के नाम से पर्दा उठ गया है। फिल्म की शूटिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।

Sunny Deol New Movie Title: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सनी देओल एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अभी हाल ही में सनी देओल का नाम निखिल नागेश भट्ट (Nikhil Nagesh Bhatt) की फिल्म से जुड़ा था। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे थे। अब सनी देओल की इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। ये अपडेट फिल्म की शूटिंग और टाइटल को लेकर है। तो चलिए जानते हैं निखिल नागेश भट्ट और सनी देओल की इस फिल्म टाइटल क्या होने वाला है। (ये भी पढ़ें:'जाट 2' के लिए Sunny Deol ने कसी कमर, बोले 'जल्द ही अच्छी खबर...')

Sunny Deol New Movie Title

ये होगा सनी देओल की नई फिल्म का नाम (Pic Credit: IMDb)

ये होगा फिल्म का टाइटल

एक्टर सनी देओल एक बार फिर से निखिल नागेश भट्ट के साथ आ रही फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह निखिल नागेश भट्ट की फिल्म से जुड़ा एक नया अपडेट है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और निखिल नागेश भट्ट की इस अपकमिंग फिल्म का टाइटल लखन होने वाला है। 'लखन' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है, जिसमें सनी देओल का किरदार काफी पावरफुल और इंटेंस बताया जा रहा है। फिल्म में भरपूर एक्शन, ड्रामा और इमोशनल मोमेंट्स होने वाले हैं। सनी देओल इस फिल्म में अपना सिग्नेचर स्टाइल दिखाएंगे। (ये भी पढ़ें: Gadar Cast Then And Now: 26 सालों में बदल गया तारा सिंह का लुक, दुनिया को अलविदा कह गए ये दो सितारे)

कब शुरू होगी शूटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने अब तैयारी शुरू कर दी है। स्क्रिप्टिंग, एक्शन डिजाइन और प्री-प्रोडक्शन तेजी से चल रहा है। ये बड़े स्तर का एक्शन एंटरटेनर है जिसमें हाई एनर्जी और दर्शकों को खुश करने वाले पल भरे हैं। सनी देओल के कई सीटी बजाने वाले सीन हैं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

End of Feed