बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर रिलीज होते ही सुपरहिट बन गई थी। साल 2001 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 25 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस दौरान फिल्म के कई कलाकार काफी बदल चुके हैं। कुछ सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आइए जानते हैं कि गदर के लीड स्टार्स आज क्या कर रहे हैं और उनकी उम्र कितनी हो चुकी है।
विवेक शौक (Vivek Shauq) ने फिल्म में तारा सिंह के दोस्त दरमियान सिंह का किरदार निभाया था। विवेक शौक अब इस दुनिया में नहीं है। साल 2011 में एक्टर का निधन हो गया था।
एक्ट्रेस लिलेट दुबे (Lillete Dubey) ने फिल्म गदर में शबाना अली का किरदार निभाया था, जो अमीषा पटेल की मां थी। लिलेट दुबे 72 साल की उम्र में भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव है।
एक्टर उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) फिल्म में तारा सिंह के बेटे जीते के रोल में नजर आए थे। उत्कर्ष शर्मा अब 31 साल के हो गए हैं। फिल्मी दुनिया में धमाल मचा रहे हैं।
फिल्म गदर में अमीषा पटेल (Ameesha Patel) में सकीना का रोल निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अमीषा पटेल 50 साल की उम्र में बॉलीवुड में धमाल मचा रही है।
फिल्म गदर में अमरीश पुरी (Amrish Puri) ने अशरफ अली का रोल निभाया था। अशरफ अली फिल्म के विलेन थे। एक्टर अमरीश पूरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। साल 2005 में एक्टर का निधन हो गया था।
एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म में तारा सिंह का किरदार निभाया था। सनी देओल का रोल लोगों को आज तक याद है। सनी देओल अब 68 साल के हो गए हैं।