Lahore 1947: प्रीति जिंटा के हाथ लगी Sunny Deol की 300 करोड़ी मूवी!! सालों बाद साथ दिखेंगी जोड़ी

Preity Zinta Joins Lahore 1947 starcast: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा (Preity Zinta) काफी समय से बड़े पर्दे से गायब हैं। 90 के दशक की कई सारी अभिनेत्रियां बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं, ऐसे में प्रीति जिंटा कैसे पीछे रहती। प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के असली एक्शन किंग सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग मूवी लाहौर 1947 (Lahore 1947) साइन कर ली है।

Preity Zinta Joins Lahore 1947 starcast: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों गदर 2 की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। बीते साल रिलीज हुई सनी देओल की गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया और जमकर कमाई की। गदर 2 सफल होने के बाद सनी देओल ने कुछ फिल्में साइन की हैं, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। इन फिल्मों में से एक है राजकुमार संतोषी की लाहौर 1947 (Lahore 1947), जिसको आमिर खान अपने बैनर तले बनाएंगे। इन दिनों लाहौर 1947 पर लगातार काम चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल (Sunny Deol) की लाहौर 1947 से बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा प्रीति जिंटा (Preity Zinta) कमबैक करेंगी। मेकर्स ने प्रीति जिंटा को लाहौर 1947 के लिए साइन किया है।

Sunny Preity Lahore 1947

Sunny Preity Lahore 1947

Lahore 1947 से कमबैक करेंगी प्रीति जिंटा

इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार, प्रति जिंटा ने सनी देओल की अपकमिंग फिल्म लाहौर 1947 के लिए बीते दिनों लुक टेस्ट दिया है। मेकर्स ने उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई, जिसके बाद उन्होंने लुक टेस्ट देने का फैसला किया। अगर सबकुछ ठीक रहता है तो प्रीति जिंटा जल्द ही सनी देओल के अपोजिट फिल्म लाहौर 1947 में दिखाई देंगी।

End of Feed