बॉलीवुड

Lagan Laagi Re: Rasha Thadani के हाथ लगीं वीर हिरानी की फिल्म, इस रोल में आएंगी नजर

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 15, 2026, 03:44 PM IST

Rasha Thadani New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस राशा थडानी (Rasha Thadani) अब वीर हिरानी (Vir Hirani) के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वीर हिरानी की पहली थिएट्रिकल फिल्म में राशा लीड रोल में होंगी।

Image

राशा के हाथ लगीं नई फिल्म (Image Source: IMDb)

Rasha Thadani New Movie: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं। राशा थडानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। राशा थडानी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। इन सब के बीच राशा थडानी अपनी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर खबरों में हैं। राशा थडानी के हाथ एक नई फिल्म लगी है। राशा थडानी का नाम नई फिल्म से जुड़ने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं राशा थडानी का नाम किस फिल्म से जुड़ा है। (ये भी पढ़ें:Love Triangle Movie: राशा थडानी के साथ लगी एक और बड़ी फिल्म, इन दो नए स्टार्स के साथ करेंगी काम )

नई फिल्म से जुड़ा राशा थडानी का नाम

एक्ट्रेस राशा थडानी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह की एक नई फिल्म है। राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी को अपनी थिएट्रिकल डेब्यू फिल्म के लिए लीडिंग लेडी मिल गई है। वैरायटी इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक कि रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी उनके साथ जय शेवाकरमानी की अगली फिल्म में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म का अभी टेंटेटिव टाइटल 'लगन लागी रे' है। मेकर्स एक नई ऑन-स्क्रीन जोड़ी लाना चाहते थे। फिल्म की शूटिंग जुलाई 2026 में शुरू होगी। (ये भी पढ़ें:सारा अर्जुन से लाख गुना ज्यादा खूबसूरत हैं राशा थडानी, साड़ी लुक में ढाया कहर )

किसने लिखी है कहानी

'लगन लागी रे' एक छोटे शहर की आधुनिक लव स्टोरी है। स्क्रीनप्ले करण व्यास ने लिखा है, जिन्होंने कई फिल्मों से बॉलीवुड में धमाल मचाया है। जय शेवाकरमानी इसे अपनी कंपनी नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद राशा के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Rasha Thadani New Movie

राशा के हाथ लगीं नई फिल्म (Image Source: IMDb)

अभी तक कमाल नहीं दिखा पाईं राशा

एक्ट्रेस राशा थडानी अभी हाल तक बॉलीवुड में कोई धमाल नहीं मचा पाई हैं। राशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। फिल्म आजाद में राशा थडानी के साथ अजय देवगन भी अहम रोल में थे।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article