Lag Ja Gale: 14 मई 2027 को भिड़ेंगे टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य लालवानी, जाह्नवी कपूर भी दिखेंगी साथ

करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन में बन रही लग जा गले को रिलीज डेट मिल गई है। टाइगर श्रॉफ, लक्ष्य और जाह्नवी कपूर स्टारर लग जा गले अगले साल 14 मई के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • करण जौहर की लग जा गले को मिली रिलीज डेट
  • टाइगर-जाह्नवी-लक्ष्य दिखेंगे साथ
  • 14 मई 2027 को आएगी लग जा गले

करण जौहर का बैनर हमेश से ही कल्ट रोमांटिक मूवीज देने के लिए जाना जाता रहा है। वो बदलते वक्त को ध्यान में रखकर रोमांटिक स्टोरीज बनाते हैं, जिन्हें दर्शक बेशुमार प्यार देते हैं। जल्द ही करण जौहर का बैनर एक और रोमांटिक कहानी लेकर आएगा, जिसमें टाइगर श्रॉफ, लक्ष्य लालवानी और जाह्ववी कपूर मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। टाइगर, जाह्नवी और लक्ष्य की इस रोमांटिक मूवी का नाम लग जा गले होगा, जिसे डायरेक्टर राज मेहता बना रहे हैं। राज मेहता ने धर्मा प्रोडक्शन के साथ गुड न्यूज और जुग जुग जियो जैसी फिल्में दी हैं और अब इन तीनों नए कलाकारों के साथ मिलकर रोमांटिक ड्रामा लग जा गले लाने वाले हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Peddi करके थक गए Ram Charan, एक्टिंग से लेंगे 3 महीने का ब्रेक)

Lag Ja Gale: 14 मई 2027 को होगी टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य की टक्कर, जाह्नवी कपूर भी दिखेंगे साथ

Lag Ja Gale: 14 मई 2027 को होगी टाइगर श्रॉफ-लक्ष्य की टक्कर, जाह्नवी कपूर भी दिखेंगे साथ (Image Source: Movie Poster)

2027 की गर्मियों में आएगी Lag Ja Gale

धर्मा प्रोडक्शन ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि उनकी नई रोमांटिक ड्रामा लग जा गले 2027 की गर्मियों में रिलीज होगी। इस फिल्म में दर्शकों को टाइगर श्रॉफ, जाह्नवी कपूर और लक्ष्य लालवानी के बीच में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा। पिछले कुछ समय में ऐसी बहुत कम फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें दर्शकों को तीन लोगों के बीच प्यार की दर्दभरी कहानी देखने को मिली हो। राज मेहता ने आजकल के दर्शकों को ध्यान में रखकर लग जा गले की कहानी रची है, जिसमें प्यार और दर्द का गजब कॉकटेल होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर पढ़ें ये खबर: Ramayana: Sai Pallavi संग ग्रैंड सीता स्वयंवर शूट करेंगे Yash, मेकर्स बनाएंगे भव्य मिथिला)

End of Feed