KWK 8: आदित्य रॉय कपूर को बेस्ट फ्रेंड बताने पर फंस गई अनन्या पांडे, करण ने पूछा-'प्यार दोस्ती है?'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 9, 2023, 12:22 PM IST

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में अनन्या पांडे और सारा अली खान की एंट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों ने करण के चैट शो में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण में अनन्या पांडे (Ananya Pandey) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की एंट्री ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। दोनों ने करण के चैट शो में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की है। करण जौहर ने शो की शुरुआत में ही अनन्या पांडे की लव लाइफ को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। उन्होंने अनन्या से पूछा कि तुम कब तक अपने रिलेशनशिप को लेकर इनकार करती रहोगी। जिसके जवाब में वह कहती हैं कि उन्हें अपनी लव लाइफ प्राइवेट रखना पसंद है। इसलिए वह शायद कभी भी अपने रिश्ते को लेकर बात पब्लिकली बात नहीं करना चाहती हैं।

End of Feed